LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : कैमूर में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की काटकर हत्या, नदी से 2 सिर पुलिस ने किया बरामद, सगे भाई को हिरासत में लिया

Bihar Crime : रामगढ़ में चार सिर कटी लाशों की पहचान और उद्भेदन कैमूर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। जिसमें अब शवों की पहचान हो चुकी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : कैमूर में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परि
सिर कटी लाश बरामद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद खौफनाक और रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर उनके शवों के सिर काट दिए गए। कैमूर पुलिस के लिए सिर कटी लाशों की पहचान और इस अंधे कत्लकांड का खुलासा करना एक बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ था, जिसमें अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अकोढ़ी गांव के समीप नदी किनारे से एक महिला और एक पुरुष का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया गया है, जबकि दो मासूम बच्चों के कटे सिरों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन जारी है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष आलोक कुमार और रामगढ़ थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया है, जिससे पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मृतकों की पहचान रामगढ़ के डहरक निवासी कृष्णा मुरारी, उनकी पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के रूप में की गई है।

पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मृतक कृष्णा मुरारी के घर का ताला तोड़ा और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए घर के भीतर दाखिल हुई। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इसी घर के भीतर चारों सदस्यों की बेहद बेरहमी और क्रूरता के साथ काटकर हत्या की गई और फिर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उनके सिरों को धड़ से अलग कर नदी में फेंक दिया गया। घटनास्थल से पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य संकलित करने में जुटी है ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।

इस पूरे नरसंहार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जो रिश्ते में मृतक कृष्णा मुरारी का सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए भाई से कई गुप्त और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जघन्य हत्याकांड को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि जमीन विवाद या आपसी रंजिश के कारण तीन से चार लोगों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। पुलिस बाकी फरार सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने शनिवार दोपहर 3:20 बजे बताया कि नदी किनारे से अब तक दो कटे हुए सिर बरामद कर लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह शव कृष्णा मुरारी और उनके परिवार के सदस्यों के ही प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें बच्चों के सिरों को खोजने में जुटी हैं और हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर हत्या की वजहों और पूरे सिंडिकेट का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे हत्याकांड का आधिकारिक तौर पर पर्दाफाश करेगी। 

देवब्रत की रिपोर्ट