LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

154 सर्वेयर बुरी तरह फंस गए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, साहेब अब छोड़ेंगे नहीं...

Bihar news: हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। लेकिन 154 सर्वेक्षकों ने अपना काम ससमय पूरा नहीं किया। इस पर विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है....

154 सर्वेयर बुरी तरह फंस गए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही
154 सर्वेयर बुरी तरह फंस गए- फोटो : social Media

Bihar news:हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। लेकिन 154 सर्वेक्षकों  ने अपना काम ससमय पूरा नहीं किया। कैमूर जिले में कृषि विभाग ने 6,76,637 प्लॉटों के सर्वे का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था, जिसे 26 सितंबर 2025 तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था। इस कार्य को पूरा करने के लिए 184 सर्वेक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन 9 सितंबर 2025 को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि केवल 25 प्रतिशत प्रगति ही हुई है।

जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस धीमी प्रगति को देखते हुए 154 सर्वेक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सर्वेक्षकों ने समय पर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है, उनका वेतन समय पर जारी किया जाएगा, लेकिन बाकी का वेतन तब तक रोका रहेगा जब तक कार्य में सुधार नहीं दिखता।

विकास कुमार ने कहा कि कुछ सर्वेक्षकों ने तेजी दिखाई है, लेकिन अभी भी 85 सर्वेक्षक धीमी गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 26 सितंबर तक सर्वे का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने सर्वेक्षकों से अपील की है कि वे समयसीमा को गंभीरता से लें और अपने कार्य को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पूरा करें।

NSIT
Nsmch

इस सर्वे का उद्देश्य कृषि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और किसानों को सही लाभ पहुंचाना है। समय पर सर्वे पूरा होने से विभाग का लक्ष्य हासिल होगा और किसानों की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

विकास कुमार ने कहा, “समय पर कार्य पूरा करना न केवल विभाग की जिम्मेदारी है, बल्कि यह किसानों और कृषि योजनाओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा।”