Bihar Flood: बिहार के जहानाबाद में राता-रातों पानी में डूबा पूरा गांव, फल्गु नदी का बढ़ा जलस्तर, 200 से अधिक घर प्रभावित

Bihar Flood: बिहार के जहानाबाद में राता रात फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे 200 से अधिर घर प्रभावित हो गए पूरा गांव जलमग्न हो गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है...

बाढ़
बाढ़ में डूबा पूरा गांव - फोटो : social media

Bihar Flood: बिहार के जहानाबाद में अचानक आए बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी अनुसार जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम भारथु में फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी तबाही मच गई। देर रात करीब 12:30 बजे पूरा गांव पानी में डूब गया। बाढ़ के पानी से गांव के सैकड़ों तालाब और करीब 200 घर प्रभावित हुए हैं। 

बाढ़ से कई घर प्रभावित 

खेतों में किसानों द्वारा लगाया गया धान का रोपनी भी पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ ही घंटों में पानी का स्तर इतना बढ़ा कि लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है।

Diarch GO

तटबंध टूटने से किसानों की तबाही: मछली पालन में भारी नुकसान

फल्गु नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और भारथु गांव के समीप तटबंध टूटने से सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। खासकर धान, मक्का और सब्जी की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं।50 से अधिक मछली पालन तालाबों में पानी घुसने से मछलियां बह गई हैं।किसानों और मछली पालकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह आर्थिक क्षति क्यों महत्वपूर्ण है?

घोसी और मोदनगंज प्रखंड के गांवों में मछली पालन और खेती ही मुख्य रोजगार का साधन है। बाढ़ के कारण उनके लिए पुनःस्थापन और आर्थिक स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया है।

NSIT
Nsmch

रंजीत की रिपोर्ट