LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bullet Train In Bihar: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो रहा बिहार का जहानाबाद, जारी हुआ वाराणसी-हावड़ा का रुट चार्ट

Bullet Train In Bihar: बिहार के जहानाबाद में वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जाएगा। बुलेट ट्रेन जहानाबाद के 28 गांवों से होकर गुजरेगा। पढ़िए आगे...

Bullet Train In Bihar
Bullet Train In Bihar- फोटो : social media

Bullet Train In Bihar:  वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जहानाबाद जिले में ज़ोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSC) ने रूट चार्ट जारी कर दिया है, जिसके अनुसार बुलेट ट्रेन जिले के 28 गांवों से होकर गुजरेगी। इसके लिए लगभग 29.70 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। नई दिल्ली की तिला कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड सर्वे का कार्य देख रही है और उनकी टीम गांव-गांव जाकर ज़रूरी जानकारी जुटा रही है। सर्वे के बाद इसी साल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

28 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

NHSC द्वारा जारी नक्शे के अनुसार, बुलेट ट्रेन जहानाबाद के 28 गांवों से होकर गुजरेगी। इस हाई-स्पीड ट्रेन के लिए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सड़क बनाई जाएगी। ट्रेन की गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जिससे जहानाबाद से हावड़ा की 657 किलोमीटर की दूरी मात्र दो घंटे में पूरी होगी।

किन गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन?

बुलेट ट्रेन इन गांवों से होकर गुजरेगी वो शादीपुर, देवरा, मिल्की, जैतिपुर कुरवा, बिशुनपुर ओकरी, चरूई, मोहम्मदपुर अब्दाल, किस रामपुर, पेवता, गंधार, बंधुगंज, शाहपुर, कोरमन, समरबांड, भारथु, डमौआ, नंदना, डुमरी, शर्मा, सिसरा, गिंजी, कैरवा, सुकियामा, नरमा, बौरी, डिहुरी, तिर्रा, और ढोल बिगहा है।

जहानाबाद में बनेगा बुलेट ट्रेन स्टेशन

वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बिहार में कुल पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले चरण में बक्सर, पटना और गया में स्टेशन बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में आरा और जहानाबाद में स्टेशन का निर्माण होगा। हालांकि, जहानाबाद में स्टेशन कहां बनेगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। इस परियोजना के लिए लगभग 77.3 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

NSIT
Nsmch

भूमि अधिग्रहण से पहले मिट्टी परीक्षण जारी 

तिला कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि फाइनल डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर काम चल रहा है। रूट में आंशिक बदलाव के बाद सर्वे अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मिट्टी परीक्षण के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी और फिर निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

योजना को लेकर सरकार गंभीर

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन नेटवर्क पर काम तेज़ कर दिया जाएगा। इस परियोजना में जापानी तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिहार में उन्नत हाई-स्पीड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है, क्योंकि यह न केवल यात्रा को तेज़ बनाएगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।