LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Bridge collapse: बिहार में अचनाक ढह गया निर्माणाधीन पुल, काम कर रहे मजदूर हुए घायल, मचा हड़कंप

Bihar Bridge collapse: बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए...

Bihar Bridge collapse
Bihar Bridge collapse- फोटो : social media

Bihar Bridge collapse: बिहार में एक और पुल धराशायी हो गया। इस घटना में दो मजदूर घायल भी हो गए। दरअसल मामला जहानाबाद जिले का है। जहां रविवार को बड़ा हादसा टल गया। जब अमास-दरभंगा एक्सप्रेसवे (NH-119D) के तहत बन रहे एक छोटे पुल का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

निर्माणाधीन पुल गिरा 

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि "अमास-दरभंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रतन बिगहा गांव के पास एक पुलिया का ढांचा गिर गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया और वे अब सुरक्षित हैं।"

Diarch GO

दो मजदूर घायल

बताया जा रहा है कि घटना ओकरी थाना क्षेत्र के रतन बिगहा गांव के पास हुई। जहां सिक्स-लेन सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया की ढलाई के दौरान अचानक पूरा ढांचा भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ओकरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि "पुलिया के ढहने की वजह ढलाई के दौरान बूम प्रेशर बढ़ने को माना जा रहा है। मलबे में कोई मजदूर फंसा नहीं है और सभी अन्य मजदूर सुरक्षित हैं।" घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों ने लगाया गंभीर आरोप 

दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रतन बिगहा गांव के निवासी राजीव कुमार ने कहा कि "निर्माण सामग्री में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।" गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत बन रहा यह अमास-दरभंगा एक्सप्रेसवे राज्य का पहला एक्सप्रेसवे होगा। जो उत्तर और दक्षिण बिहार को निर्बाध रूप से जोड़ने का काम करेगा। भारतमाला परियोजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जहानाबाद जिले से लगभग 30 किलोमीटर का हिस्सा गुजरता है।

NSIT
Nsmch