LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

शिक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक: अब गेम खेलकर ट्रेनिंग लेंगे सरकारी शिक्षक, DM ने लॉन्च किया 'निपुण टीचर ऐप'

शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए एक बड़ी डिजिटल पहल की गई है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सोमवार को ‘NIPUN Teacher App’ का शुभारंभ किया। यह ऐप खास तौर पर कक्षा 1 और 2 के शिक्षकों के लिए बनाया गया है।

शिक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक: अब गेम खेलकर ट्रेनिंग लेंगे सरक

Jahanabad - जहानाबाद जिले में प्राथमिक शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन ने एक नई और डिजिटल पहल की शुरुआत की है। सोमवार को जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती अलंकृता पांडेय ने समाहरणालय में 'निपुण टीचर ऐप' (NIPUN Teacher App) का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह ऐप 'निपुण बिहार मिशन' के तहत तैयार किया गया है, जिसका मकसद जिले में बच्चों की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई और गणितीय समझ (FLN) को मजबूत करना है।

क्विज़ और गेम के जरिए अपडेट होंगे शिक्षक 

इस ऐप को 'सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन' द्वारा विशेष रूप से कक्षा 1 और 2 के शिक्षकों के लिए डिजाइन किया गया है। यह महज एक ऐप नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए एक डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर है। इसमें भाषा, गणित और पढ़ाने के तरीकों से जुड़े 56 तरह के क्विज़ और कोर्स मौजूद हैं। इसे रोचक बनाने के लिए गेमिंग का तरीका अपनाया गया है, जिससे शिक्षक अपनी जानकारी परख सकेंगे और अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें पॉइंट्स और बैज (Badges) भी मिलेंगे।

नींव मजबूत करना और तकनीक से जुड़ना जरूरी

 DM ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में शुरुआती साल नींव की तरह होते हैं। अगर नींव मजबूत होगी, तो इमारत भी बुलंद होगी। उन्होंने शिक्षकों को संदेश दिया कि सीखना जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है। इस ऐप की मदद से शिक्षक नई तकनीकों से जुड़ सकेंगे और पढ़ाई को बच्चों के लिए अधिक सरल और मजेदार बना सकेंगे।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने जताई सुधार की उम्मीद 

इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और ऐप को बनाने वाली संस्था सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस तकनीकी पहल से जहानाबाद के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और शिक्षक आधुनिक शिक्षण विधियों में पारंगत होंगे।