LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जहानाबाद में भीषण चोरी, आधी रात को चोरों ने मचा तांडव, 2 लाख नगदी सहित 20 लाख का कीमती सामान उड़ाए

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चोरों का आतंक
चोरों का आतंक - फोटो : News4nation

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश के हर जिलों में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरी,लूट, डकैती, हत्या, अपहरण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस लगातार अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं लेकिन अपराधी भी पुलिस को चुनौती देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां आधी रात में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

मामला जहानाबाद के रामपुर गांव का है। जहां श्याम शर्मा के घर में आधी रात को चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के सभी बंद कमरों का ताला तोड़कर सारे सामान की चोरी कर ली है। गोदरेज और स्टील के बक्से को खोल कर सभी समानों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने तिलक में मिले कीमती सामान और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए हैं। 

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि बर्तन, कीमती सामना, सोने चांदी के जेवरात सहित 2 लाख रुपए नगदी लेकर चोर फरार हो गए हैं। गोदरेज से सभी कीमती सामानों की चोरी कर चोर रफ्फूचक्कर हो गए हैं। परिजनों की मानें तो करीब 11 बजे चोर उनके घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। 2 बजे तक चोरों ने घर के सभी कमरों में तांडव मचाया। 

वहीं जब परिजनों की नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने जब चोरी का पीछा किया तो चोर कई सामान को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं सोने-चांदी के जेवरात सहित कई कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए हैं। चोर 2 लाख रुपए कैश सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हुए हैं। करीब 20 लाख का नुकासान हुआ है। बताया जा रहा है कि घरवालों ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर फरार हो गए। वहीं फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।