LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

NH-22 पर काल बनी रफ्तार: काम पर जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

NH-22 पर काल बनी रफ्तार: काम पर जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक न
काम पर जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के जहानाबाद में गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा कडौना पेट्रोल पंप के पास हुआ, जो इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। 

मृतकों की पहचान और घायल का पीएमसीएच रेफरल

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पटना जिले के मसौढ़ी (धनौती मोहल्ला) के निवासी थे। मृतकों की पहचान दीपू कुमार और धनंजय कुमार के रूप में हुई है। तीसरे घायल युवक, चीकू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया है। घायल चीकू ने बताया कि वे सभी सीमेंट गोदाम में मजदूरी करते हैं और काम के सिलसिले में ही जहानाबाद आ रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई और फरार ट्रक चालक

घटना की सूचना मिलते ही कडौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

तेज रफ्तार बनी काल: हाईवे पर बढ़ता खतरा

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक की अत्यधिक गति को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-22 पर वाहनों की बेलगाम रफ्तार आए दिन हादसों का सबब बन रही है। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण जहानाबाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

NSIT
Nsmch