bihar election result - बिहार चुनाव में सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही श्रेयसी सिंह, जमुई सीट पर 37 हजार वोट की लीड

bihar election result - बिहार चुनाव में सबसे बड़ी जीत की ओर

Jamui - बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार  दूसरी बार जीत पर अपना निशाना साधा है। अब तक जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं। उसमें श्रेयसी सिंह सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही  हैं। श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा सीट पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। यह बढ़त इतनी  बड़ी है कि अब श्रेयसी सिंह की जीत निश्चित हो गई है।

37 हजार की लीड

जमुई विधानसभा सीट पर श्रेयसी सिंह का मुकाबला राजद के मो. शमशाद आलम से था। शुरूआत में माना जा रहा था कि श्रेयसी सिंह को चुनाव में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम इसके  बिल्कुल विपरीत जाता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव में श्रेयसी सिंह को एकतरफा जीत मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Diarch GO

जमुई में 29 राउंड की वोटिंग  होनी है। जिसमें 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें श्रेयसी सिंह को 37  हजार से ज्यादा  वोट की बढ़त मिल चुकी  है। जबकि 11 राउंड की गिनती बाकी है। 18 राउंड की गिनती पूरी होने तक श्रेयसी को 80155 और   राजद के मो. शमशाद आलम 42835 वोट मिले हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर 37320 वोटों  का   है।

NSIT
Nsmch