LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Road Accident In Bihar: शादी से लौट रहे बाराती सड़क हादसे के हुए शिकार, 3 की मौत, पटना-गया हाइवे पर हुआ हादसा

Road Accident In Bihar: सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पटना गया हाइवे में बस और हाइवा में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादस
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा पटना-गया हाइवे पर हुआ है। जानकारी अनुसार शनिवार की अहले सुबह बारात की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल मामले में की जांच चल रही है। 

सड़क हादसे में 3 की मौत 

दरअसल, पूरा मामला पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के समीप हुआ है। जानकारी अनुसार बाराती पटना के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात लाल भदसारा से कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त  मई गांव में गई थी। वहीं शादी से वापस आते समय बाराती हादसा के शिकार हो गए। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

बारात से लौट रहे बाराती हादसे के हुए शिकार

मृतकों की पहचान लाल भदसारा निवासी प्रिंस कुमार(10), अयोग्य राम(45) और गया जिले के टिकारी कोयरी बिगहा निवासी अरुण शर्मा(33) के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं बस में सवार एक बाराती ने बताया कि वो लोग बारात से लौट रहे थे। तभी सुबह सुबह करीब 3 बजे उनकी बस की टक्कर हाइवे से हो गई। इस घटना से बस सवार यात्री में हड़कंप मच गया।