LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police action: रात 9 बजे जहानाबाद , टॉप-10 अपराधी के घर की कुर्की-जब्ती, दरवाजा-खिड़की तक उखाड़ ले गई टीम

Bihar police action: अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Police Crack Down at 9 PM Seize Property of Top 10 Criminal
पुलिस का सख्त एक्शन- फोटो : reporter

Bihar police action: अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान  के निर्देश पर कुख्यात और शातिर वांछित अपराधी सौरभ कुमार के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

रविवार रात करीब 9 बजे भारी पुलिस बल न्यायालय के आदेश के साथ आरोपी के घर पहुंचा। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। स्थानीय लोग यह नज़ारा देखकर दंग रह गए जब पुलिस टीम ने घर की एक-एक संपत्ति को कब्जे में लेना शुरू कर दिया।

कार्रवाई इतनी सख्त और व्यवस्थित थी कि पुलिस ने घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य कीमती सामान तक उखाड़कर जब्त कर लिया। लोगों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया कि कानून अब अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के स्पष्ट आदेश के तहत की गई, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस ने बताया कि यह कदम न केवल उसकी संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई है, बल्कि यह संदेश भी है कि अपराध कर कानून से बचना अब आसान नहीं रहेगा।

NSIT
Nsmch

इस पूरी कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। टीम ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण लेकिन सख्त तरीके से पूरा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी फरार अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कुर्की और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार