LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher news - बिहार बंद के दौरान जिस शिक्षिका से भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था अभद्र व्यवहार उसी महिला टीचर को शिक्षा विभाग ने थमा दिया नोटिस

Bihar Teacher news - बिहार बंद के दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर गाली देनेवाली शिक्षिका की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें शिक्षा विभाग ने नोटिस थमा दिया है।

Bihar Teacher news - बिहार बंद के दौरान जिस शिक्षिका से भाजप

Patna - भाजपा और एनडीए द्वारा बीते चार सितंबर को बिहार बंद किया गया। इस दौरान जहानाबाद का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार किया था। अब उस शिक्षिका पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी स्पष्टीकरण देने की मांग की है। यह नोटिस जहानाबाद डीईओ द्वारा भेजा गया  है। 

क्या है पूरा मामला


बीते चार सितंबर को राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय, जहानाबाद में शिक्षिका के रूप में कार्यरत दिप्ती रानी रोज की तरह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बंद का समर्थन करनेवाले एनडीए कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ के समीप शिक्षिका को रोकने की कोशिश की। 

इस दौरान खुद को बचाने के लिए शिक्षिका दिप्ती रानी ने कार्यकर्ताओं को गाली दी। शिक्षिका को परेशान करने और गाली देनेवाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो गया। अब इस वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग ने महिला टीचर को नोटिस थमा दिया है।

NSIT
Nsmch

शिक्षा विभाग का आरोप

शिक्षिका दिप्ती रानी पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। शिक्षिका को बताया गया है कि आपके द्वारा अपने कर्त्तव्यों के विपरीत कार्य किया गया है।

शिक्षा विभाग ने बताया है कि यह काम अनुशासनहीनता कर्त्तव्यहीनता/आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने/लोक सेवक आचार नियमावली 2005 के प्रावधानों के विपरीत है।

24 घंटे में मांगा जवाब

शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है।  24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे कि दिनांक 04.09.2025 को अरवल मोड के समीप प्रदर्शनकारियों के विरूद्ध आपत्तिजनक /अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में क्यों नहीं आपके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाय। ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अधोहस्ताक्षरी द्वारा यह समझा जायेगा कि उक्त आरोपो में आपको कुछ नहीं कहना है।