LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Shambhu Girls Hostel Scandal: नीट छात्रा की मौत पर सियासी संग्राम, विपक्ष के आरोपों के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एलान, कहा-दोषियों पर गिरेगा कानून का कहर

Shambhu Girls Hostel Scandal: राजद और कांग्रेस लगातार कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जहानाबाद स्थित पीड़ित छात्रा के गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ़ का भरोसा दिलाया।

NEET Aspirant Death Sparks Row Deputy CM Vows Action
नीट छात्रा की मौत पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एलान- फोटो : reporter

Shambhu Girls Hostel Scandal: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अब सिर्फ़ एक संदिग्ध घटना नहीं, बल्कि सियासी और प्रशासनिक इम्तिहान बन चुका है। इस सनसनीखेज़ प्रकरण को लेकर प्रदेश की एनडीए सरकार विपक्ष के तीखे निशाने पर है। राजद और कांग्रेस लगातार बिहार की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और इसे सुशासन के दावों पर करारा तमाचा बता रहे हैं।

इसी सियासी दबाव के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मंगलवार को जहानाबाद स्थित पीड़ित छात्रा के गांव पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से इंसाफ़ का भरोसा दिलाया। गांव की बेटी की मौत से ग़मज़दा परिवार का दर्द सुनते हुए डिप्टी सीएम ने साफ़ शब्दों में कहा कि सुशासन के राज में किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। जिसने भी कानून तोड़ा है, उसे पक्की और सख़्त सजा मिलेगी।

मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि यह कोई मामूली मामला नहीं है। हर पहलू की गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है ताकि सच्चाई बेनक़ाब हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा की दुखद मौत के मामले में दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई तय है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण को लेकर पुलिस महानिदेशक और गृह मंत्री से भी सीधी बातचीत की है। गृह मंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि पुलिस प्रशासन पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और जांच समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों से लेकर हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

विजय सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार का दुःख असहनीय है, लेकिन सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने समाज और परिजनों से धैर्य रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें बिना किसी पर्देदारी के जनता के सामने रखा जाएगा।

डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार है। इंसाफ़ हर हाल में मिलेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि जांच कब और कैसे सच को बेनक़ाब करती है।