LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : जहानाबाद में अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन, कहा जहाँ होगी जरुरत वहां करेंगे विकास

Bihar News : जहानाबाद में अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा ने घोसी के गोड़सर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की विकसा हमारी प्राथमिकता है......पढ़िए आगे

Bihar News : जहानाबाद में अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा
सामुदायिक भवन का उद्घाटन - फोटो : SOCIAL MEDIA

Jehanabad : अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा का जलवा जहानाबाद में जगह-जगह देखने को मिल रहा है। दरअसल जो काम सरकार को करना चाहिए। वह काम भोला शर्मा के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। ऐसा ही देखने को मिला घोसी के गोड़सर में, जहां सामुदायिक भवन का अरिस्टो के एमडी भोला शर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भोला शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जदयू नेता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, अबरार अहमद, जितेश कुमार, जिला पार्षद संगीता कुमारी सहित आए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भोला बाबू को देखने सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और भोला बाबू जिंदाबाद के नारे लगाए गए। माहौल काफी खुशनुमा एवं हर्षोल्लास का था।

इस अवसर पर छोटे बालक द्वारा भोला बाबू के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। जिससे माहौल मंत्र मुक्त हो गया। छोटे बालक गायक को भोला बाबू के द्वारा 5100 रूपये का पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर अरिस्टो के एमडी भोला शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता विकास है। जहां पर जो जरूरत है हमारी कोशिश होती है की उन जरूरतो को पूरी की जाए और हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। भोला बाबू की मदद से गोड़सर में सामुदायिक भवन बनने से लोगों में काफी खुशी और उत्साह देखा गया।

अभिजीत की रिपोर्ट