LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भारथू की बेटी का कमाल: 482 अंक लाकर मानसी बनीं जहानाबाद जिला टॉपर

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा में जहानाबाद जिले की मानसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने कुल 500 अंकों में से 482 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

Mansi became the Jehanabad district topper
भारथू की बेटी का कमाल- फोटो : news 4 nation

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा में जहानाबाद जिले की मानसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने कुल 500 अंकों में से 482 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही उनके गांव घोसी थाना क्षेत्र स्थित भारथू में खुशी का माहौल है। निशु की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती।

घर पर रहकर की कड़ी मेहनत

मानसी की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के, मुख्य रूप से घर पर रहकर और 'सेल्फ स्टडी' (स्व-अध्ययन) के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मानसी बताया कि उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई की और विषयों की गहराई को समझने पर जोर दिया। उनकी इस उपलब्धि में उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग की बड़ी भूमिका रही है, जिन्होंने कठिन समय में भी उनका हौसला बनाए रखा।

परिवार में जश्न और गौरव का माहौल

निशु कुमारी के जिला टॉपर बनने के बाद उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। पिता कमलेश उपाध्याय ने भावुक होकर बताया कि हमारा परिवार साधारण है किन्तु बिटिया ने अपनी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निशु को मिठाई खिलाकर और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

भविष्य के लक्ष्य और प्रेरणा

अपनी सफलता पर मानसी कुमारी ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उनका लक्ष्य आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना और समाज की सेवा करना है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; कड़ी मेहनत, धैर्य और निरंतरता ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाती है। निशु की यह सफलता जहानाबाद जैसे क्षेत्रों में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक संदेश दे रही है।

NSIT
Nsmch