LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई : 80 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई : 80 लाख की अ
80 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त- फोटो : रंजीत कुमार

Jehanabad : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के सख्त निर्देशानुसार उत्पाद विभाग और अनुमंडल पदाधिकारी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया।

735 कार्टन में 6,526 लीटर शराब बरामद 

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रक की गहन तलाशी लेने पर उसमें से कुल 735 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 6526.08 लीटर मापी गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी 

NSIT
Nsmch

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप और ट्रक को विधिवत जब्त करते हुए मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की सप्लाई चेन, इसके मुख्य स्रोत और इस काले कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश 

मामले की जानकारी देते हुए डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

रंजीत की रिपोर्ट