LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण के बीच इस जिले के रैयतों पर आई बड़ी आफत,अब जमीन नहीं बेच सकते

Bihar Land Survey: किसी को बेटी की शादी के लिए जमीन बेचनी है, तो किसी को इलाज के लिए। वहीं खाता लॉक होने के कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।...

Bihar Land Survey
रैयतों पर आई बड़ी आफत- फोटो : social Media

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य दो चरणों में चल रहा है, लेकिन इस दौरान रैयतों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले चरण में 20 जिलों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हुआ, जबकि दूसरे चरण में 18 जिलों में यह काम धीमी गति से चल रहा है।

जहानाबाद से खबर आई है कि सैकड़ों रैयत पिछले एक साल से अपनी जमीन नहीं बेच पा रहे हैं। भूमि उपसमाहर्ता द्वारा जमीन के डिमांड को लॉक कर दिया गया है, और अनलॉक करने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

Diarch GO

किसी को बेटी की शादी के लिए जमीन बेचनी है, तो किसी को इलाज के लिए। वहीं खाता लॉक होने के कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।रैयत अनलॉक कराने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है।

जहानाबाद के रैयतों का कहना है कि डिमांड लॉक रहने की वजह से जमीन की खरीद-बिक्री नहीं हो पा रही है, जिससे जरूरी काम के लिए लोग चाह कर भी जमीन नहीं बेच पा रहे हैं। जिले में सैकड़ों ऐसे जमीन के रैयत हैं, जिनकी डिमांड को सीओ की अनुशंसा पर भूमि उपसमाहर्ता द्वारा लॉक कर दिया गया था। लॉक करने की मुख्य वजह किसी के नाम में त्रुटि थी, तो किसी के रकबा में कमी। मामूली भूल की वजह से जमीन के रैयत परेशान हैं।

NSIT
Nsmch

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए डिमांड लॉक को अनलॉक करने का अधिकार सीओ को दिया है। इसके बाद रैयत अपने डिमांड को अनलॉक कराने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। जमीन के कागजात में त्रुटि सुधार करने के लिए जमीन मालिक फिर से परिमार्जन प्लस में आवेदन कर रहे हैं, ताकि कागजात में हुई गलती की वजह से डिमांड लॉक जो हुई है, वह अनलॉक हो सके। जहानाबाद अंचल के सीओ सुधीर कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लॉक डिमांड को अनलॉक करने की अधिसूचना निकाली गई है, लेकिन पोर्टल पर अभी तक नहीं आया है।

बिहार में भूमि सर्वेक्षण के दौरान रैयतों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहानाबाद में जमीन के डिमांड लॉक होने से रैयत अपनी जमीन नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने डिमांड को अनलॉक करने का अधिकार सीओ को दिया है, लेकिन अभी तक पोर्टल पर इसकी सूचना नहीं आई है। रैयतों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।