LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद पुलिस लाई 103 चेहरों पर मुस्कान: जब वापस मिला 'मेहनत की कमाई' का मोबाइल, तो रो पड़े मालिक

जहानाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 103 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। ₹18.54 लाख की कीमत वाले इन मोबाइलों को पाकर मजदूर और किसान भावुक हो उठे।

Jehanabad police brought smiles to 103 faces
जहानाबाद पुलिस लाई 103 चेहरों पर मुस्कान- फोटो : news 4 nation

जहाबाद जिले में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस अब मानवीय संवेदनाओं पर भी खरा उतर रही है। जहानाबाद पुलिस द्वारा संचालित 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 103 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को लौटाए गए। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से उन लोगों के चेहरे खिल उठे, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।

मेहनत की कमाई आई वापस

मोबाइल वापस पाने वाले लाभार्थियों में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमें गृहिणी, दिहाड़ी मजदूर और किसान जैसे मेहनतकश नागरिक मुख्य रूप से शामिल हैं। वितरण के दौरान कुछ ऐसे भावुक मामले भी सामने आए जहाँ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपनी जीविका के साधनों को बेचकर या महीनों की मजदूरी जोड़कर फोन खरीदा था। ऐसे लोगों के लिए यह मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उनकी मेहनत की पूंजी थी।

पुलिस की निरंतर कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की विशेष टीम तकनीकी सेल की मदद से लगातार गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक कर रही है। 'ऑपरेशन मुस्कान' का मुख्य उद्देश्य ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना और अपराध के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल रिकवरी की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों की 'मुस्कान' लौटाई जा सके।

लोगों ने जताया आभार

अपना फोन वापस पाकर लोगों ने जहानाबाद पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होता है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके।

NSIT
Nsmch