LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पटना में छुपा बैठा था जहानाबाद का शातिर हत्यारा, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और दबोच लिया

जहानाबाद में हत्या और आर्म्स एक्ट मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे। एसपी के निर्देश पर गठित SIT ने परसबिघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव के शैलेश हत्याकांड का मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ रूखी को पटना से गिरफ्तार।

Jehanabad Police Action Criminal Arrested From Patna
जहानाबाद के परसबिघा थाना क्षेत्र में हुए मर्डर केस का मुख्य अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे- फोटो : news 4 nation

जहानाबाद जिला पुलिस को एक बड़ी आपराधिक घटना के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ने अनुसार, हत्या और आर्म्स एक्ट के संगीन आरोपों में वांछित मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ रूखी को गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 20 वर्ष है और वह परसबिघा थाना क्षेत्र के दरबारी बिगहा का रहने वाला है, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

देशी कट्टे से पेट में मारी थी गोली, इलाज के दौरान हुई थी मौत

यह पूरा मामला इसी साल फरवरी महीने का है। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 की शाम को ग्राम नौरू में पूर्व के एक विवाद को लेकर रौशन कुमार उर्फ रूखी और उसके अन्य सहयोगियों ने मिलकर शैलेश कुमार (पिता स्व० अखिलेश यादव) को अचानक घेर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने अवैध देशी कट्टे से शैलेश कुमार के पेट में गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में ही जख्मों के ताव न सहते हुए शैलेश कुमार की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।


मृतक की मां के आवेदन पर SIT का गठन और तकनीकी सेल की मदद

इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतक शैलेश कुमार की माता के लिखित आवेदन के आधार पर परसबिघा थाना में कांड संख्या-52/26 (दिनांक 25.02.2026) के तहत भादवि की धारा-103(1)/3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में परसबिघा के थानाध्यक्ष के साथ-साथ पुलिस जिला बल के अन्य अधिकारियों और तकनीकी शाखा (Technical Cell) के कर्मियों को शामिल कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद, अन्य की तलाश जारी

गठित विशेष टीम ने आसूचना संकलन और सटीक लोकेशन के आधार पर छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी रौशन कुमार उर्फ रूखी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त और छुपाकर रखे गए कई अवैध हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं। जहानाबाद पुलिस के मुताबिक, इस मामले में संलिप्त अन्य फरार सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजीत कुमार