LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भीषण सड़क हादसा: देवघर जा रहे जहानाबाद के एक ही परिवार के ससुर-बहू की मौत, 4 घायल

महाशिवरात्रि पर देवघर जा रहे जहानाबाद के एक परिवार पर काल का कहर टूटा। चकाई-देवघर मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, जिसमें ससुर और बहू की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

भीषण सड़क हादसा: देवघर जा रहे जहानाबाद के एक ही परिवार के सस
देवघर जा रहे परिवार के साथ हादसा।- फोटो : न्यूज4नेशन

Jahanabad/deoghar : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार सुबह करीब 8:00 बजे चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। इस हृदयविदारक हादसे में कार सवार ससुर और उनकी पुत्रवधू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूजा के लिए निकले थे धधोर गांव के श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत धधोर गांव से एक ही परिवार के छह लोग कार में सवार होकर देवघर पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। सफर के दौरान जैसे ही उनकी कार बसबूटिया मोड़ के पास पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों की पहचान

इस भीषण दुर्घटना में 70 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह और उनकी 48 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और घायलों का उपचार

सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार के मलबे में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

हादसे का संभावित कारण: ड्राइवर को आई झपकी

शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को अचानक झपकी आ जाना बताया जा रहा है। ड्राइवर भी इस हादसे में घायल है और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की कड़ियों को जोड़ा जा सके।