Bihar News: जहानाबाद डबल मर्डर कांड में पुलिस का बड़ा शिकंजा, चाचा-भतीजे के कातिलों पर कसा कानून का फंदा, 15 आरोपी सलाखों के पीछे

Bihar News:चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा और कस दिया है।...

Jehanabad Double Murder 15 Arrested 9 Properties Attached
डबल मर्डर कांड में पुलिस का बड़ा शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar News: जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में हुए चर्चित चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा और कस दिया है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था, लेकिन अब पुलिस की लगातार दबिश और तफ्तीश के बाद अधिकांश आरोपित जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

मामले की शुरुआत 15 मई को हुई थी, जब डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े शिवम कुमार उर्फ गोलू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आठ आरोपितों के घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की, जबकि इस मामले में पांच नाबालिग भी आरोपित बनाए गए, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस कांड का मुख्य आरोपित ज्योति रंजन बताया गया है। इसके अलावा राजीव कुमार मंडल, आकाश कुमार और वीरन यादव समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे।

Diarch GO

भतीजे शिवम हत्याकांड के मुख्य गवाह उसके चाचा मुन्ना कुमार सिंह थे। लेकिन अपराधियों ने गवाही से पहले ही 7 जून की शाम उन्हें भी निशाना बना दिया। मुन्ना कुमार सिंह को गोली मार दी गई, जिन्हें गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दूसरे हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अनुसंधान के दौरान एक और नाम जुड़ने के बाद कुल छह आरोपित बनाए गए। इस मामले का मुख्य आरोपित अनिल यादव बताया गया है। पुलिस ने अंकित कुमार नामक एक आरोपित के घर की भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है।

दोनों हत्याकांडों को मिलाकर कुल 17 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से 15 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने कुल नौ आरोपितों के घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। वहीं छह नाबालिग आरोपितों को विधि अनुसार बाल न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह में रखा गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार बदमाश कानून के शिकंजे में होंगे और इस चर्चित कांड में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।



रिपोर्ट- रंजीत कुमार