LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जनता की शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, इतने मामले का मौके पर किया निपटारा, कहा - मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता में समझौता नहीं

जनता की शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, इतने मामले का मौके पर
लोगों की समस्या सुनती डीएम अंलकृता पांडेय।- फोटो : न्यूज4नेशन

jahanabad - जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 27 नवम्बर, 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 05 मामलों पर विचार किया गया और 04 मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया। आज की सुनवाई में संबंधित प्राधिकारियों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर जिला पदाधिकारी ने न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया।

कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गई। ऐसे कुछ मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राधिकारियों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त मामले अतिक्रमणवाद , भूमि विवाद , नाले की उडाही, भुगतान  संबंधित इत्यादि अपीलीय मामले है।

आज के बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी ने की सुनवाई मे सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा भूमि विवाद के कारण दीवार निर्माण कार्य मे बाधा आ रहा था, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मामले का निष्पादन करने तथा जमीन का मापी कराकर अंचल अधिकारी, जहानाबाद के नेतृत्व मे दीवाल उठाने और न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद दिया गया।सुनवाई में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं परिवादीगण उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch