LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

अधिकारियों पर आग बबूला जिलाधिकारी, बीच सड़क पर फूटा DM का गुस्सा... एक मिनट में ठिकाने आ जाएगी अक्ल

तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी अलंकृता पांडेय ने जहानाबाद में एक बार फिर अधिकारियों को लापरवाही के लिए क्लास लगाई है. डायरिया से जूझते इलाके में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सख्त चेतावनी दी

 Jehanabad DM
Jehanabad DM - फोटो : news4nation

Bihar News: डायरिया प्रकोप से परेशान जहानाबाद जिले में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने लापरवाही को लेकर अधिकारियों की क्लास लगा दी. बिहार के जहानाबाद जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। काको नगर पंचायत क्षेत्र के कई मोहल्लों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नल-जल योजना के खराब क्रियान्वयन, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और मोहल्लों में फैली गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीएचईडी के अभियंता, जूनियर इंजीनियर और नगर पंचायत के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी—"अगर स्थिति नहीं सुधरी तो सबको अस्पताल में भर्ती करा दूंगी, एक मिनट में अकल ठिकाने आ जाएगी।"

डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन मिश्रण, साफ पानी की आपूर्ति और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत को विशेष सफाई अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग को हर मरीज पर निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद डीएम ने पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता और नगर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

डीएम अलंकृता पांडेय ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द हालात सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन, बीडीओ, पीएचईडी के अधिकारी और नगर पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि काको बाजार के कुरैशी मोहल्ला, कोइरी टोला और पासवान टोली सहित कई इलाकों में डायरिया फैल चुका है। अब तक एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत की अपुष्ट सूचना है, जबकि दर्जनों मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन पर दबाव है कि जल्द से जल्द हालात पर काबू पाया जाए।