LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में फिर खूनी खेल! रास्ते में घात लगाए बैठे थे हमलावर, युवक के सिर में बेहद करीब से मारी गोली,मौत

Jehanabad में बड़ी वारदात! शहर से अपने घर चातर लौट रहे युवक दीपक कुमार की डेढ़सैया गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या की। पुलिस जांच में जुटी।

Jehanabad Dehrsaiya Village Murder
जहानाबाद में घर लौट रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या- फोटो : Reporter

जहानाबाद जिले के परसबिघा थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव के समीप बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। मृतक की पहचान भेलावार थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी कौशल किशोर शर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार जहानाबाद शहर से किसी काम को निपटाकर अपने घर चातर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने डेढ़सैया गांव के पास उसे रोक लिया और बेहद करीब से उसके सिर में गोली दाग दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, इलाके में दहशत

गोली चलने की आवाज सुनकर और युवक को खून से लथपथ तड़पता देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से जख्मी युवक दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसकी नब्ज टटोली और उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और मृतक के गांव में कोहराम मच गया है, वहीं खुलेआम हुई इस हत्या से पूरे इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम अस्पताल और वारदात वाली जगह पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही मृतक के परिजनों या पुलिस प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट्स व संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कवायद में जुट गई है।

रिपोर्ट - रितेश कुमार