LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बराबर की पहाड़ियों पर गूंजा 'हर-हर महादेव': जहानाबाद में श्रावणी मेला शुरू,शिव तांडव ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

जहानाबाद के ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम (बराबर) में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और कला-संस्कृति मंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Jehanabad Shravani Mela 2026 inauguration
बराबर पहाड़ी जहानाबाद श्रावणी मेला उद्घाटन- फोटो : Reporter

जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम (बराबर) में गुरुवार को वार्षिक श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री) मोहम्मद जमा खान और कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वागत, दीप प्रज्वलन और शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति

समारोह की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा भगवान शिव की महिमा पर आधारित 'शिव तांडव' की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।

राज्य की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ का विधिवत पूजन और जलाभिषेक किया। इस दौरान राज्य और जिले की शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत भी किया गया।

NSIT
Nsmch

फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में 'बिहार गीत' की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसके तुरंत बाद फीता काटकर श्रावणी मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उपस्थित मंत्रियों ने सिद्धेश्वर नाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की खुले दिल से सराहना की।

प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं का जुटाव

इस भव्य उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार, ASP मनोज पांडेय, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष, अपर समाहर्ता अनिल कुमार सहित कई वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील व सुरक्षा व्यवस्था

आयोजन के अंत में जिला प्रशासन ने बिहार सहित देशभर के शिवभक्तों से बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम आकर दर्शन-पूजन करने की अपील की। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलाभिषेक के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बराबर से ऋषिकेश की रिपोर्ट