LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Police Attack: बिहार पुलिस पर हमला, जहानाबाद में 24 घंटे में दूसरी बार पिटी पुलिस, 6 जवान घायल

Bihar Police Attack: बिहार पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। हमला जहानाबाद में हुआ है। 24 घंटे में दूसरी बार जहानाबाद में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना में 6 जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस पर हमला
जहानाबाद में पुलिस टीम पर हमला - फोटो : social media

Bihar Police Attack: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। मिली जानकारी अनुसार हमला जहानाबाद जिले में हुआ है। 24 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। दरअसल, जहानाबाद जिले में पुलिसकर्मियों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की अहले सुबह जिले में एक बार फिर पुलिस टीम को निशाना बनाया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस पर जानलेवा हमला 

यह घटना बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस पर हुआ दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों ने अचानक टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिससे कई जवान घायल हो गए।

ये पुलिसकर्मी हुए घायल

हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।