LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में जदयू नेता सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत, रजरप्पा मंदिर से लौटने के दौरान हुआ हादसा, मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में जदयू नेता सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रजरप्पा मंदिर से लौटने के दौरान जदयू नेता हादसे के शिकार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जदयू नेता की मौत
जदयू नेता की सड़क हादसे में मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar:  बिहार के सियासी गलियारों से दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सड़क हादसे में जदयू नेता सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी अनुसार यह घटना जहानाबाद में हुआ है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जदयू नेता झारखंड के रजरप्पा मंदिर से वापस आ रहे थे। 

कंटेनर में टकराई कार 

जानकारी अनुसार जदय़ू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई जिसके बाद यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंटेनर और कार की टक्कर में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहा हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जदयू नेता की मौत 

मिली जानकारी अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी झारखंड में स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा करके वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान इनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई। सड़क हादसा जहानाबाद के नेशनल हाइवे - 139 पर बुलाकी बिगहा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मूल रुप से अरवल के निवासी हैं।