LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जनसुराज के अभिराम शर्मा ने किया जहानाबाद से नामांकन, राजद के दिग्गज भूमिहार नेता राहुल शर्मा से मुकाबला

Jansuraj Abhiram Sharma
Jansuraj Abhiram Sharma- फोटो : news4nation

Jehanabad : जनसुराज पार्टी के संस्थापक अभिराम शर्मा ने शनिवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन में बड़ी संख्या समर्थकों की भीड़ उमड़ी. उन्होंने कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. शर्मा ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का अभियान है. हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जायेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहानाबाद सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने यहां भूमिहार कार्ड खेलते हुए स्कूल संचालक अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.  जहानाबाद में भूमिहार मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते है. वहीं अभिराम शर्मा की पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका उनके यहां काफी लोकप्रिय बनाए हुए है. साथ ही शिक्षा जगत से उनका जुड़ाव एक महत्वपूर्ण लोकप्रियता देता है. 

दरअसल, जहानाबाद में इस बार राजद ने राहुल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वे पूर्व ससंद और दिग्गज भूमिहार नेता जगदीश शर्मा के बेटे हैं. ऐसे में जहानाबाद में इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है. जहानाबाद में अनुमानित रूप से करीब 50 हजार भूमिहार मतदाता हैं. वहीं यादवों की आबादी करीब 40 हजार मतदाताओं की मानी जाती है जबकि मुसलमान 25 हजार के करीब हैं.