LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बराबर पहाड़ पर 'बोल बम' की गूंज: जहानाबाद SP ने संभाला मोर्चा, देवघर जैसी सुविधाओं का दावा

सावन की दूसरी सोमवारी पर जहानाबाद के सुप्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम (बराबर मंदिर) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद जहानाबाद SP कोटा किरण कुमार पहुंचे।

siddheshwar nath dham sawan second somwari sp inspection
बराबर पहाड़ पर 'बोल बम' की गूंज: जहानाबाद SP ने संभाला मोर्चा- फोटो : Reporter

सावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से सुप्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम (बराबर मंदिर) में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से जल लेकर आए हजारों कांवड़ियों और स्थानीय भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का पूर्ण निष्ठा के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा बराबर पहाड़ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के भक्तिमय जयघोषों से गूंज उठा।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद पहुंचे जहानाबाद SP

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) कोटा किरण कुमार ने खुद बराबर मेला परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के हर छोटे-बड़े बिंदु की बारीकी से समीक्षा की और व्यवस्था का जायजा लिया।

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश

मेला परिसर का जायजा लेते हुए SP कोटा किरण कुमार ने ड्यूटी पर मौजूद सभी दंडाधिकारियों (Magistrates) और पुलिस पदाधिकारियों को हर समय 'अलर्ट मोड' पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

NSIT
Nsmch

देवघर की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रशासन का जोर

इस निरीक्षण के दौरान SP के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) मनोज पांडेय, घोषी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), साइबर क्राइम के DSP और कई थानों के थानाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि देवघर की तर्ज पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम आने वाले किसी भी शिवभक्त को दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऋषिकेश की रिपोर्ट