LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग,1 की मौत 6 गंभीर रुप से घायल, पुलिस महकंमे के उड़े होश

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध बालू उठाव और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण खूनी संघर्ष हुई है। फल्गु नदी घाट पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनमें 1 की मौत हो गई है....

जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग,1 की मौत 6 गंभीर रुप से घायल,
जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग- फोटो : रितेश

Jehanabad : जिले से एक बड़ी घटना सामनि आई है। जहां बालू के अवैध उठाव को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते एक भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के चैती पिपरा के पास फल्गु नदी की है, जहां शनिवार को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग शुरू हो गई। इस अंधाधुंध गोलीबारी में कुल सात लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत का माहौल कायम हो गया है।


मामूली कहासुनी के बाद गूंज उठीं गोलियां

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फल्गु नदी से बालू उठाने की बात पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। शुरुआत में उनके बीच तीखी कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में विवाद नियंत्रण से बाहर हो गया और दोनों पक्षों के हथियारबंद लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। नदी घाट पर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही वहां मौजूद मजदूर और आसपास के ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे घटना स्थल पर तनाव चरम पर पहुंच गया।


गोलीबारी में 1 की मौत और 6 लोग हुए गंभीर रूप से जख्मी

इस हिंसक वारदात में गोली लगने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें एक एक रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार जिनके सीने में गोली लगी है और उनकी मौत हो जाने की सूचना है। वहीं, चैती पिपरा गांव के सुधीर कुमार, दिनेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार और रेशम कुमार भी गोली लगने से लहूलुहान हो गए। इसके अतिरिक्त, गिन्जी गांव के रहने वाले विष्णु कुमार को भी इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान गंभीर चोटें आई हैं।


पुलिस ने घायलों को निकाला, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

गोलीबारी की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले घायल विष्णु कुमार और विजय कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला और घोसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सभी सात घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल पीएमसीएच (PMCH) पटना रेफर कर दिया।


इलाके में पुलिस कैंप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

NSIT
Nsmch

घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल ने फल्गु नदी और आसपास के गांवों में मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और वहां से खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग में शामिल सभी उपद्रवियों और बालू माफियाओं की पहचान की जा रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट