Bihar health - बिहार में मरीज की जान से खिलवाड़, हार्निया के पेशेंट का ऑपरेशन कर निकाल दिया हाइड्रोसील, मरीज की हुई मौत

Bihar health - बिहार में एक बार फिर मरीज को गलत इलाज के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी. हार्निया की बीमारी से ग्रसित मरीज की डॉक्टर ने हाइड्रोसील निकाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Bihar health - बिहार में मरीज की जान से खिलवाड़, हार्निया के

Jahanabad - बिहार में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके कारण आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो  दिन पहले सीतामढ़ी में एक महिला  मरीज के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया गया था। अब जहानाबाद में गलत इलाज के कारण मरीज की मौत हो गई है। 

बताया गया कि मामला ओकरी थाना क्षेत्र के प्राइवेट क्लिनिक से जुड़ा है। जहां हर्निया का ऑपरेशन कराने आए मरीज का हाइड्रोसील निकाल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओकरी थाना क्षेत्र के देउरा मठ निवासी जगदीश ठाकुर 57 वर्ष के रूप में की गई।

Diarch GO

परिवार के लोगों ने बताया कि ऑपरेशन के लिए गांव के भूटानी यादव बिना परिवार वालों कोई जानकारी दिए पिताजी को बहला फुसलाकर ओकरी में संचालित दीप ज्योति क्लीनिक लेकर चले गए, जहां चिकित्सक ने हर्निया के आपरेशन की जगह जानकारी के अभाव में दोनों हाइड्रोसील ही निकाल दिया।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे

तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार को जानकारी मिली। हम लोग जब क्लीनिक पहुंचे तो चिकित्सक और सभी कर्मी फरार हो गए। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही पिता की मौत हो गई। 

NSIT
Nsmch

घटना से स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल था। ओकरी के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।