LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics -देश को भीखमंगा बना देंगे नरेंद्र मोदी! राजद सांसद के बिगड़े बोल, कहा - मुल्क पर कब्जा करना चाहते हैं

Bihar Politics -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अडानी के लिए काम करते हैैं, उन्हें किसी और से कोई मतलब नहीं है। वह देख को भीखमंगा बना देंगे। यह बातें सांसद सुरेंद्र यादव ने कही है।

Bihar Politics -देश को भीखमंगा बना देंगे नरेंद्र मोदी! राजद
देश को भीखमंगा बना देंगे पीएम मोदी।- फोटो : रितेश कुमार

Jahanabad - वक्फ बिल के बहाने देश के मुसलमानों का हक छिनने का अधिकार किसी को नहीं है। जैसे किसानों को वो लोग देश से बाहर निकालना चाहते थे। उसी तरह वह वक्फ बिल के बहाने देश के मुसलमानों को भगाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भीखमंगा बनाना चाहते हैं। यह कहना है जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का।

जहानाबाद में मीडिया से बात करते हुए राजद सांसद ने कहा कि मुसलमान अपनी मर्जी से संपत्ति को वक्फ को दे रहे हैं, तो उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वक्फ से यह संपत्ति छीन सकें। नरेंद्र मोदी देश के मुसलमान बच्चों, बहू बेटियों को निकालना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है, जो उन्हें ऐसा करने का अधिकार दे।

कोई माई, भाई-बाप नहीं

सुरेंद्र यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कोई माई, कोई भाई कोई बाप नहीं है। वह देश को भीखमंगा बनाना चाहते हैं। वह सिर्फ एक ही व्यक्ति के लिए काम करते हैं, वह है अडानी। जिनके साथ वह देश पर कब्जा करना चाहते हैं। 

बिहार आना छोड़ देंगे

जहानबाद सांसद ने पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर कहा कि इस बार चुनाव में ऐसी शिकस्त मिलेगी कि वह बिहार आना छोड़ देंगे। यह बात सुरेंद्र यादव ने कहा है. 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रितेश कुमार