LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जहानाबाद डीएम की बड़ी कार्रवाई, बीच मीटिंग से महिला ANM की गिरफ्तारी से हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, डीएम की बैठक में एक एएनएम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी। जिसे देख डीएम भड़क गईं और कार्रवाई का आदेश दे दिया।

महिला एएनएम
महिला एएनएम हिरासत में - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने महिला एएनएम को लापरवाही के कारण उन्हें जेल भेजवा दिया है। दरअसल, जहानाबाद डीएम की मीटिंग में एक महिला एएनएम को मोबाइल से वीडियो बनाना भारी पड़ गया। बैठक की गंभीरता को नजरअंदाज कर मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने महिला एएनएम को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लेकर चली गई। 

श्रावणी मेले को लेकर हुई बैठक

दरअसल मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, दवा आपूर्ति, कर्मियों की तैनाती और कंट्रोल रूम की तैयारियों जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जा रही थी।

मोबाइल चला रही थी एएनएम 

इसी दौरान बैठक में उपस्थित एक महिला स्वास्थ्यकर्मी रूबी कुमारी लगातार मोबाइल पर व्यस्त नजर आई, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। बैठक के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग आचार संहिता और बैठक की गरिमा के खिलाफ है। इस तरह की गतिविधियों से न केवल बैठक का माहौल प्रभावित होता है, बल्कि गोपनीयता भी खतरे में पड़ सकती है। बैठक के दौरान मोबाइल का अनुचित इस्तेमाल गंभीर लापरवाही है।

विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी

इधर इस संबंध में डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि इसकी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल टीम के कुछ सदस्य पिछले दो दिनों से अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल डीएम के तल्ख तेवर से स्वास्थ्य कर्मियों हड़कंप सा मच गया है। गौरतलब है कि पिछले साल इसी वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर के समीप श्रावणी मेले में ही 12 अगस्त 2024 को भगदड़ मच गई थी और आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसी को लेकर इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा और चौकस है।

NSIT
Nsmch