Bihar Road Accident : जहानाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने पति पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : जहानाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने पति पत

JEHANABAD : जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। बभना के पास हुए इस सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शकुराबाद थाना क्षेत्र के चिकसोहरा गाँव निवासी राहुल कुमार अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ पटना से परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। 

इसी दौरान उनकी बाइक में तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जबकि घायल राहुल कुमार को तुरंत इलाज के लिए जहानाबाद  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Diarch GO

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। जाम हटाने के लिए नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में नगर थाना के एडिशनल एसएचओ के  सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं कई पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक के साथ-साथ हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

विक्रम की रिपोर्ट