LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में बाल सुधार गृह में सिलिंडर ब्लाष्ट से मची अफरातफरी, ई बाल कैदी फरार

जहानाबाद में बाल सुधार गृह में सिलिंडर ब्लाष्ट से मची अफरातफ
जहानाबाद में बाल सुधार गृह में सिलिंडर ब्लाष्ट से मची अफरातफरी, कई बाल कैदी फरार - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के जहानाबाद के बाल सुधार गृह से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहाँ नगर थाना क्षेत्र स्थित पर्यवेक्षक गृह में सिलिंडर ब्लाष्ट से मची अफरातफरी का फायदा उठाकर कई बाल कैदी फरार हो गए है. जिले के बाल सुधार गृह से एक बार फिर बाल कैदी फरार हो गए. बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे बाल कैदी भागने का मामला प्रकाश में सामने आया है. मामले के सामने आते ही प्रसाशनिक महकमे में हड़कंप मच गया. भागे बाल कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से अलग अलग इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है.

प्रशासन में हड़कंप


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर लगभग 2:00 बजे बाल कैदी किसी तरह फरार हो गए. जिसके बाद से प्रशाशनिक महकमें में हड़कंप मच गया.और फिर भागे बाल कैदी की तलाश शुरू की गई. हालांकि इस मामले में अभी जिले के वरीय अधिकारियों का बयान आना बाकी है. लेकिन बाल सुधार गृह से कैदी भाग जाना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा सकती है. गौरतलब हो कि बाल सुधार गृह से बाल कैदी के भागने का यह पहल मामला नहीं है इससे  पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं. लगातार इस तरह की घटना से बाल सुधार गृह के अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है,.फरार सभी बाल कैदी विभिन्न आपराधिक मामलों में सुधार के लिए रखे गए थे.