LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : रिश्वत लेने से इनकार कर हीरो बने BDO, नाजिर और प्रखंड प्रमुख पति 40000 घूस लेते अरेस्ट

जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय में एक बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हुई। यहां बीडीओ की ईमानदारी के कारण रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ और निगरानी विभाग ने दो भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : रिश्वत लेने से इनकार कर हीरो बने BDO, नाजिर और

बिहार के जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय में रिश्वतखोरी का खेल उस समय खत्म हो गया, जब BDO ने ईमानदारी दिखाई और रिश्वत लेने से इनकार कर दिया. वहीं, प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर और प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के पति बबन अंसारी को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ लिया.


40 हजार रिश्वत में फंसे दो बड़े नाम

DSP पवन कुमार की विजिलेंस टीम ने 15वें वित्त योजना की राशि जारी करने के एवज में मांगी जा रही 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान नाजिर 15 हजार और प्रमुख के पति 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. रिश्वतखोरी के इस पूरे मामले में BDO ने रिश्वत लेने से साफ इनकार कर दिया और अपनी ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया. सूत्रों के अनुसार ऑपरेटर सूरज कुमार ने भी रिश्वत की मांग की थी, लेकिन निगरानी की भनक लगते ही वह फरार हो गया।

Diarch GO


7.48 लाख की योजना के भुगतान के लिए मांगे थे पैसे

रतनी-फरीदपुर प्रखंड के पोखमा निवासी प्रमोद कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि 15वीं वित्त योजना की 7,48,800 रुपये की राशि से गांव में पेवर ब्लॉक का काम कराया गया था। योजना पूरी होने के बावजूद शेष राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है और इसके लिए 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी की टीम ने चार भागों में बंटकर गुरुवार को छापेमारी की। टीम ने नाजिर को 15 हजार रुपये और मुखिया के पति को 25 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


ऑपरेटर फरार, तलाश जारी

छापेमारी के दौरान ऑपरेटर सूरज कुमार को निगरानी की कार्रवाई की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। अब निगरानी की टीम उसकी तलाश कर रही है। बीडीओ की ईमानदारी और विजिलेंस की कार्रवाई की वजह से रिश्वतखोरी का यह बड़ा मामला सामने आया। अब देखना यह है कि सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई करती है और ऑपरेटर सूरज कुमार की गिरफ्तारी कब होती है।

NSIT
Nsmch