LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तहत आज इन दो जिलों में सीएम नीतीश करेंगे दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात, बालिका आवासीय विद्यालय का करेंगे उद्घाटन

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश आज दो जिलों का दौरा करेंगे। सीएम नीतीश इन दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात देंगे। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है।

 CM Nitish
CM Nitish Visit Jehanabad and Arwal- फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। इसके तहत वो प्रदेश के सभी जिलों में दौरे कर रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी 14 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत जहानाबाद और अरवल जाएंगे। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल धरहरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है, और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा पहुंचेंगे। जहां वे 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

व्यापक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए जहानाबाद और अरवल का जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय और अरवल के डीएम कुमार गौरव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अरवल के बेलखरा बाजार को रंग-रोगन कर चमकाया गया है, और महावीर गंज में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री चेक डैम, डिग्री कॉलेज, स्वास्थ्य उपकेंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

धरहरा में बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद के काको प्रखंड के धरहरा में बने पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा काजीसराय में नए विद्यालय भवन, खेल मैदान और कई पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

डीएम का बयान

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम नीतीश कुमार जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास और इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर तीन बजे के बाद पटना के लिए रवाना होंगे।

NSIT
Nsmch

यातायात व्यवस्था में बदलाव

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक नियमों में बदलाव किए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय जनता को नए संसाधनों और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।