LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Education depratment- शिक्षक से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ डीईओ ऑफिस का क्लर्क, घुस के 50 हजार रूपए के साथ एसवीयू ने पकड़ा

Bihar Education depratment- डीईओ कार्यालय में चल रहे रिश्वतखोरी के मामले में एसवीयू ने क्लर्क को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास रिश्वत में लिए गए रुपए भी जब्त किए हैं।

Bihar Education depratment- शिक्षक से रिश्वत लेते रंगेहाथ गि
गिरफ्तार क्लर्क के साथ एसवीयू की टीम।- फोटो : NEWS4NATION

Jahanbad - बिहार में रिश्वखोरी हर विभाग में जड़ तक घुस चुकी है। ताजा मामला जहानाबाद डीईओ ऑफिस से सामने आया है। जहां एक क्लर्क को घुस लेते हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसवीयू की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार क्लर्क की पहचान लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। बताया गया कि उसने शिक्षक कौशल किशोर सिंह से सैलरी और एरियर के पेंमेंट के एवज में 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। 

शिक्षक ने इसकी जानकारी एसवीयू पटना को दी थी। जिसके बाद तय प्लान के अनुसार जैसे  ही शिक्षक ने क्लर्क को रिश्वत की रकम दी। एसवीयू ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।