LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

जहानाबाद में दारोगा का कमरे में फंदे से लटका मिला शव ,सामने आई यह वजह

जहानाबाद में दारोगा का कमरे में फंदे से लटका मिला शव ,सामने
जहानाबाद में दारोगा का कमरे फंदे से लटका मिला शव - फोटो : NEWS4NATION

N4N  डेस्क: बिहार के जहानाबाद में एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बराबर थाना परिसर के ही क्वार्टर में घटित हुई है जहाँ दारोगा परमेश्वर पासवान ने खुदकुशी कर ली। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।थाने में हुई इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर एसडीपीओ और एसपी पहुंचे है। मकतुल दारोगा मूल रूप से सुपौल जिले के रहने वाले थे। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है । वो  घर से निकल चुके है उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा हैं।


वही, घटना के बाबत एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतक दरोगा लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। 7 महीने में वो साढ़े 3 महीने छुट्टी पर ही थे। इलाज में अधिक खर्च के कारण उन पर कर्ज हो गया था। वे डिप्रेशन में थे।पुलिस भी छानबीन कर रही है। उनका शरीर फर्श पर पड़ा हुआ था और पंखा से रस्सी लटका हुआ था। उनके गले पर निशान मिला है। अनुमान है कि ये सुसाइड ही है। वो अकेले रहते थे। सुपौल के सातनपुर गांव के रहने वाले परमेश्वर पासवान की मौत की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है।

Diarch GO