LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR SCHOOL NEWS - एसीएस एस सिद्धार्थ की नजर, बिहार के इन 54 स्कूलों में हुआ ऐसा, छात्र से लेकर अभिभावक तक हो गए खुश

BIHAR SCHOOL NEWS- बिहार के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा और पूरी दुनिया से जुड़ी जानकारियों के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद के 54 स्कूलों में छात्रों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जा रही है।

BIHAR SCHOOL NEWS - एसीएस एस सिद्धार्थ की नजर, बिहार के इन 5
स्कूलों में बच्चों के लिए शुरू की गई ई-लाइब्रेरी- फोटो : NEWS4NATION

JAHANABAD - बिहार में सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेहतर सुविधा देने को लेकर शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जहां पहले सभी स्कूलों में बैंच डेस्क के साथ कंप्यूटर की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। वहीं इसी दिशा में अब हाई स्कूलों में ई-लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। जहानाबाद जिले में कुछ इंटर स्तरीय हाईस्कूलों में ऐसे ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की गई है। जिसके शुरू होने के बाद अब बच्चों को अब मोबाइल एप पर पाठ्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी पुस्तकें एक क्लिक पर सामने मिल रही हैं। साथ ही उन्हें अपने किताबों को सुरक्षित रखने की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

फिलहाल, 54 विद्यालयों में शुरू किया गया ई-लाइब्रेरी

जहानाबाद जिले में फिलहाल 54 सरकारी विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी शुरू की गई है। जिसमें जिले के घोसी , लखावर ,रामगंज, लखवार,अलीगंज, शाहपुर, बौरी के इंतर स्तरीय उच्च विद्यालय शामिल हैं। विद्यार्थी मोबाइल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों की ई-लाइब्रेरी से पढ़ सकेंगे। आनलाइन पुस्तकें उपलब्ध होने पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षण व प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

करना होगा लॉगइन, तैयार कर सकेंगे अपनी पसंद के किताबों का संग्रह

ई लाइब्रेरी में पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री का लाभ दिया जा रहा है। ई-लाइब्रेरी का लाभ उठाने के लिए छात्रों को पहला अपना एकाउंट बनाकर लॉगइन करना होगा। इस अकाउंट पर पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों के संग्रह को लोड कर अपना पुस्तकालय तैयार करने की सुविधा मिल रही हैं। ई-लाइब्रेरी पर छात्रों के अलावा जन सामान्य को भी रुचि के अनुसार पुस्तकों का संग्रह मिल सकेगा।