LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार पुलिस के सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस लाइन में की खुदकुशी, खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार पुलिस के सिपाही ने खौफनाक कदम उठाया है। सिपाही ने पुलिस लाइन में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

Police constable committed suicide
Police constable committed suicide- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहानाबाद में पुलिस लाइन में तैनात जवान ने खुदकुशी कर ली है। सिपाही ने अपनी सर्विस रिलॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सिपाही का नाम विनोद चौधरी बताया जा रहा है। मामला जहानाबाद के पुलिस लाइन का है।  बताया जा रहा है कि सिपाही विनोद चौधरी ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है।

एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत 

जानकारी अनुसार विनोद चौधरी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में पदस्थापित थे। हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले में किया गया था। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व उनकी पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार की दोपहर उसने डीएम ऑफिस के बगल में अवस्थित पुलिस लाइन में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

Diarch GO

सर्विस रिलॉल्वर से मारी गोली 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और मीडिया को भी घटनास्थल के आसपास वीडियो कवरेज की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत तनाव और पारिवारिक दुख को  वजह माना जा रहा है| 

इस दुखद घटना ने पुलिस बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्ञात हो की कुछ दिन पूर्व ही बनवार थाना में अवस्थित एक दरोगा ने भी आत्म हत्या कर ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी जिले में यह कुछ ही दिनों के बाद दूसरी घटना होने से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट