LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News: जहानाबाद में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मार दी है।

युवक को मारी गोली
जहानाबाद में युवक को मारी गोली- फोटो : reporter

Bihar Crime News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पूरा मामला जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव में ज़मीन विवाद एक बार फिर हिंसा में तब्दील हो गया। 

युवक को मारी गोली

जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने धर्मेंद्र कुमार नामक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बारे में घायल धर्मेंद्र ने बताया कि उसके गांव में उसके चाचा से पारिवारिक विवाह विवाद चल रहा है। साथ ही उसके ससुराल में एक तालाब को लेकर भी तनातनी चल रही है। जिसमें एक लड़की को भगाकर शादी करने का मामला भी जुड़ा हुआ है। 

Diarch GO

जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प 

धर्मेंद्र ने शक जताया कि इन्हीं दोनों मामलों से जुड़े लोगों ने उस पर गोली चलाई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही हुलासगंज के डीएसपी और थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दिनभर में जिले में यह दूसरी बड़ी घटना थी। 

लगातार बढ़ रही घटनाएं 

इससे पहले सुबह एक युवक को उसके ही भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज़मीनी विवाद अब आए दिन हिंसा की वजह बनता जा रहा है, और प्रशासन को इस पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

NSIT
Nsmch


जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट