LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Jehanabad News:बिहार के जहानाबाद में फर्जी प्रमाणपत्र का चौंकाने वाला मामला!डोगेस कुत्ते के बाद सैमसंग मोबाइल का बना आय प्रमाणपत्र

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने सैमसंग मोबाइल के नाम से आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर प्रशासन को चौंका दिया। जानिए इस तकनीकी शरारत का पूरा मामला और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

Jehanabad News
फर्जी प्रमाणपत्र का चौंकाने वाला मामला- फोटो : social media

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो प्रशासनिक व्यवस्था और डिजिटल सिस्टम की साख पर सवाल खड़ा करता है। मोदनगंज अंचल में आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिसमें आवेदक का नाम 'सैमसंग', पिता का नाम 'आईफोन', माता का नाम 'स्मार्टफोन' और पता 'गड्ढा' दर्ज किया गया था।

जैसे ही यह आवेदन अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के पास पहुंचा, वे हैरान रह गए। तत्काल इस अजीबोगरीब मामले की जानकारी अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन को दी गई, जिन्होंने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए साइबर थाना, जहानाबाद में शिकायत दर्ज करवाई।

मज़ाक उड़ाने की इजाजत नहीं

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऑनलाइन सुविधा आम लोगों की सहूलियत के लिए है, न कि सरकार की व्यवस्था का मजाक उड़ाने के लिए। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका मानना है कि यह प्रयास सरकारी कर्मचारियों को भ्रमित करने और कार्य में बाधा डालने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आवेदनकर्ता की पहचान कर जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब तकनीक से पकड़ा जाएगा तकनीक का मजाक उड़ाने वाला

साइबर थाना, जहानाबाद की टीम अब इस मामले की बारीकी से तकनीकी जांच कर रही है। IP एड्रेस, डिवाइस लॉग, और फॉर्म भरने के समय-स्थान की जानकारी के आधार पर दोषी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साइबर अपराध की दुनिया में इस तरह की घटनाएं साइबर उल्लंघन (Cyber Nuisance) की श्रेणी में आती हैं और इसके लिए आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत सजा हो सकती है।

NSIT
Nsmch

संभावित धाराएं

धारा 66C: पहचान की चोरी

धारा 66D: धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से कंप्यूटर का दुरुपयोग

धारा 468: जालसाजी करके प्रमाणपत्र बनवाना