LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

bihar police - थाने में छेड़छाड़! प्रशिक्षु महिला ASI ने दारोगा पर लगाया छेड़खानी का आरोप, एसपी के पास पहुंची शिकायत

bihar police - ट्रेनी एएसआई ने अपने ही थाने के एएसआई पर छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

bihar police - थाने में छेड़छाड़! प्रशिक्षु महिला ASI ने दार

JAHANABAD – एससी कोटे की प्रशिक्षु महिला एएसआई ने अपने ही थाने के एएसआई पर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अब जिले के एसपी के पास भी पहुंच गई है। जिसके बाद अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

पूरा मामला जहानाबाद जिले से जुड़ा है। जहां पीड़िता महिला एएसआई ने एसपी के पास किए शिकायत में बताया है कि वर्तमान में वह प्रशिक्षण के लिए थाने में प्रतिनियुक्त है। गत नौ अप्रैल को वह बैरक में थी, बगल के कमरे में एसआइ मनोज पांडेय रहते हैं। वह बाथरूम के लिए जैसे ही बैरक से निकली, तभी एएसआइ सामने आए और छेड़छाड़ करने लगे। 

Diarch GO

महिला एएसआई ने बताया कि इस दौरान वह मेरे गालों पर हाथ फेरने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर इस बात की शिकायत वरीय अधिकारी से करोगी, तो गोलियों से छलनी कर देंगे। इतना ही नहीं एएसआइ ने कहा कि मैं निलंबित हुआ, तो तुम्हें जिंदा नहीं रहने दूंगा।

धमकी से डरी सहमी रही

घटना से आहत महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर कुछ दिनों तक डरी-सहमी रही, फिर काफी हिम्मत जुटाकर 28 अप्रैल को एसपी से लिखित शिकायत की। 

NSIT
Nsmch

महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर के अनुसार वरीय अधिकारी से शिकायत बाद उसे केस मैनेज करने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार धमकी व दबाव दिया जा रहा है। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपित एएसआइ उनकी हत्या भी करा सकते हैं। महिला ने एसपी से जान माल सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। घटना के बाद वह काफी सहमी है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि महिला सब इंस्पेक्टर की लिखित शिकायत मिली थी। आंतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) को जांच का आदेश दिया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट व सिफारिश पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।