LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार चुनाव से पहले भाजपा को लगा करारा झटका, इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics:विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका तब लगा जब उसके 28 साल से समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी के कद्दावर नेता ने साथ छोड़ दिया....

Bihar Politics, BJP
बिहार चुनाव से पहले भाजपा को लगा करारा झटका- फोटो : social Media

Bihar Politics: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने बुधवार (17 सितंबर 2025) को पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। लंबे समय से संगठन में सक्रिय और मौजूदा समय में बिहार बीजेपी कार्यसमिति सदस्य रहे शशि रंजन ने अपने सभी पदों और सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

शशि रंजन ने कहा कि वे पिछले 28 वर्षों से बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। युवा मोर्चा से लेकर ज़िला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक की यात्रा उन्होंने तय की। उन्हें सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष बनने का गौरव भी मिला। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से पार्टी में उपेक्षा और अपमान झेलना पड़ा। यही वजह है कि उन्होंने संगठन से अलग होने का फ़ैसला लिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लिखे त्यागपत्र में शशि रंजन ने लिखा है कि "मैं शशि रंजन, जहानाबाद भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी की सक्रिय सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफ़ा देता हूँ। 28 वर्षों तक संगठन ने मुझे जो सम्मान दिया, उसके लिए आभारी हूँ।"

शशि रंजन की पहचान जहानाबाद और अरवल ज़िले में एक फायरब्रांड नेता के तौर पर रही है।

1995-97: एबीवीपी से कुर्था नगर मंत्री

1998: युवा बीजेपी जिला मंत्री

2000: युवा बीजेपी जिला महामंत्री

2003: युवा बीजेपी जिलाध्यक्ष

2006: बीजेपी जिला महामंत्री

2023: महाराजगंज लोकसभा प्रभारी

हाल ही में वे बिहार बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य थे।

शशि रंजन कभी बिहार के दिग्गज नेता सुशील मोदी के करीबी माने जाते थे। लेकिन, हाल के वर्षों में संगठन में उनकी पकड़ ढीली पड़ गई और उन्हें दरकिनार किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी उपेक्षा ने उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर किया।

NSIT
Nsmch

शशि रंजन ने कहा है कि वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगला क़दम तय करेंगे। उनके कांग्रेस या महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं।

बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल के बीच शशि रंजन का इस्तीफ़ा बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा।