LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Election - अशोक चौधरी ने जहानाबाद की जनता को दिलाई लालू राज में हुए 118 नरसंहारों की याद, कहा- 2005 से नीतीश कुमार ने बदला माहौल

Bihar Election - जहानाबाद की जनता को अशोक चौधरी ने लालू राज में 118 नरसंहारों की याद दिलाई, जिसमें जिले के सैंकड़ों परिवारों ने अपनो खो दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन जख्मों को भरने का काम किया।

Bihar Election - अशोक चौधरी ने जहानाबाद की जनता को दिलाई लाल

Jahanabad - बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित बिहार का स्वप्न साकार हो रहा है और अब इस गति को और अधिक बल देने की आवश्यकता है।

श्री चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को जहानाबाद ज़िले के घोसी एवं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों में राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशियों — घोसी से ऋतुराज कुमार और जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी — के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।

जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत घोसी विधानसभा क्षेत्र से हुई, जहाँ श्री चौधरी ने राजग के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने घोसी बाज़ार स्थित संत शिरोमणि बाबा रविदास एवं शहीद ओमप्रकाश कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने लोगों से जद(यू) प्रत्याशी ऋतुराज कुमार के पक्ष में तीर छाप पर मतदान करने की अपील की।

काको प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी उन्होंने जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

NSIT
Nsmch

इसके बाद मंत्री श्री चौधरी जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने धनगामा, एरकी और नारायणपुर में जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से जद(यू) प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को विजय दिलाने की अपील की।

श्री चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी, तब राज्य जातीय हिंसा और अराजकता की चपेट में था। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय 118 नरसंहारों के साये में बिहार सिसक रहा था और जहानाबाद जैसे क्षेत्रों में लोग अंधेरा होते ही भय के माहौल में जीते थे। उन्होंने कहा कि आज यही ज़िला विकास, सुशासन और नए अवसरों का प्रतीक बन चुका है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘न्याय के साथ विकास’ को शासन का मूल मंत्र बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाते हुए राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर किया है।

जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन देख श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि जहानाबाद और घोसी के मतदाता एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास की नीतियों पर विश्वास जताते हुए राजग समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।

इस दौरान श्री चौधरी के साथ पूर्व सांसद  अरुण कुमार, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री  रविन्द्र राय, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जद(यू) प्रदेश महासचिव  रंजीत कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, BjP जिलाध्यक्ष  धीरज शर्मा,  परिमल राज,  निर्भय कुमार गुड्डू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।