LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

स्कूल बस की फर्श में छेद से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत,भड़के लोग बस में तोड़फोड़

School Bus Accident: एक जर्जर स्कूल बस की फर्श में था छेद ब्रेक लगाते ही सीट से सीधे नीचे गिरा मासूम हुई दर्दनाक मौत,भड़के ग्रामीणों बस में जमकर किया तोड़फोड़ कई घंटों तक लोगों ने किया सड़क को जाम

स्कूल बस की फर्श में छेद से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत,भड़के
स्कूल बस की फर्श में छेद से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत,भड़के लोग बस में तोड़फोड़- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर जहानाबाद जिले में स्कूल बस से गिरकर एक पांच वर्षीय मासूम छात्र की मौत हो गई. यह हादसा सिकरिया थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास हुआ है. जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. बच्चे की मौत के बाद से भड़के ग्रामीणों बस में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई घंटों तक लोगों ने सड़क को जाम किया. गुस्साए लोगों को काबू करने के लिए सिकरिया, ओकरी और काको थाना की पुलिस को मौके पर पहुंची. साइबर डीएसपी गोपाल कृष्ण ने स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया.

मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी अमर कुमार के पांच वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ चक्कू के रूप में हुई है. वह रोज की तरह निजी स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुआ था. सिकरिया मोड़ के पास अचानक बस की फर्श में बने बड़े छेद से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन और बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. पीयूष के पिता बिट्टू और दादा भूलेटन यादव का कहना है कि बस की स्थिति बेहद खराब थी और इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी एक छात्रा इसी बस से गिरकर घायल हो गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उससे कोई सबक नहीं लिया.

NSIT
Nsmch

जांच के आदेश

डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे की मौत की घटना बेहद दुखद है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा न केवल स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि वाहन जांच प्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े करता है.वही घटना से आहात स्थानी लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमतौर पर वाहनों की जांच तो करता है लेकिन स्कूल बसों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता. पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दावा किया कि जिस वक्त से गिर कर बच्चे की मौत हुई उस बस के कागजात भी सही नहीं हैं. वह पूरी तरह से जर्जर हालत में है. इसके बावजूद पुलिस या परिवहन विभाग ने कभी भी इसकी जांच नहीं की. लोगों ने कहा कि अगर समय रहते एक्शन लिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता.