LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में फसल, घर और सड़क बचाने को अजय सिंह ने उठाई आवाज, विजय चौधरी को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद जिले में इस बार मानसून में हुई बारिश से बड़े स्तर पर तबाही देखने को मिली है जिससे फसल, घर और सड़कों को भारी नुकसान हुआ है. इसे लेकर जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अजय सिंह ‘टुन्नू’ ने बड़ी पहल की है.

flood in Jehanabad
flood in Jehanabad- फोटो : news4nation

Bihar News: जहानाबाद जिले में लगातार हो रही बाढ़ की तबाही को लेकर जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अजय सिंह ‘टुन्नू’ ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर घोसी प्रखंड अंतर्गत फल्गु नदी में शरमा गांव के पुल से झुमकी बाजार, बंधुगंज तक पक्की दीवार (बांध) निर्माण की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की. 

अजय सिंह ने बताया कि फल्गु नदी में लगातार तीसरी बार बाढ़ आने से घोसी प्रखंड के कई पंचायतों जैसे नंदना, भारथु आदि के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और ग्रामीणों के मकान भी गिर गए हैं। इसके साथ ही जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

इसी तरह  बाढ़ से शरमा गांव सहित कई इलाकों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है और लोग आवागमन को मजबूर हैं। खासकर मेटरा, तुलसीपुर, बिजलीपुर, मोकनविघा, अतियांमा, गिरधरपुर, मननपुर, अकौना सहित अन्य कई गांव प्रभावित हैं। अजय सिंह ने चेताया कि यदि जल्द ही पक्के बांध का निर्माण नहीं हुआ, तो आने वाले वर्षों में नुकसान और भी बड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं बाढ़ के कारण नालंदा जिले के एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड में भी व्यापक नुकसान हुआ है और कई गांवों में बाढ़ का कहर देखने को मिला है. बहुत सारे गांव में रास्ता टूट जाने से आवागमन ठप हो गया है।

अजय सिंह ने सिंचाई मंत्री विजय चौधरी से अपील की है कि किसानों की हजारों एकड़ भूमि, फसल, घर और सड़क को बचाने के लिए शरमा गांव के पुल से झुमकी बाजार, बंधुगंज तक तत्काल पक्की बांध/दीवार निर्माण का आदेश दिया जाए। यह मांग क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch