LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में मामूली विवाद में खूनी बवाल! पानी ने ले ली जान, गांव में पसरा मातम

Bihar News: जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज धान सूखाने के दौरान पानी बह जाने जैसी मामूली बात ने खूनी खेल का रूप ले लिया।

jahanabad man beaten to death
मामूली विवाद में खूनी बवाल! - फोटो : social Media

Bihar News: जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज धान सूखाने के दौरान पानी बह जाने जैसी मामूली बात ने खूनी खेल का रूप ले लिया।

रामसे बिगहा गांव, जो कल्पा थाना क्षेत्र में पड़ता है, वहां बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को खेत में धान सूखाने के दौरान किसी एक पक्ष का पानी बह गया, जिससे दूसरे पक्ष को नुकसान हुआ। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और फिर जमकर मारपीट हुई। बुधवार की सुबह मामला इतना बिगड़ा कि एक व्यक्ति की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की तहकीकात की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति नियंत्रित रहे।

NSIT
Nsmch

हत्या के बाद गांव में मातम पसरा है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं कि एक मामूली विवाद इतनी भयावह घटना में कैसे बदल गया।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आपसी संवाद की कमी और गुस्से की उत्तेजना किस तरह जानलेवा रूप ले सकती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।