LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

'नेता के बेटा को नेता नहीं बनाएगी जहानाबाद की जनता', जनसुराज के अभिराम शर्मा के पक्ष में जहानाबाद में बड़ी हुंकार

Jehanabad Abhiram Sharma
Jehanabad Abhiram Sharma- फोटो : news4nation

Bihar News : जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज उम्मीदवार अभिराम शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं से बिहार की जनता पूरी तरह ऊब चुकी है. ऐसे में नए विकल्प की  तलाश के रूप में अब प्रशांत किशोर के जनसुराज को हर जगह व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है. जहानाबाद भी इस बार परिवारवाद और विकासविरोधी नेताओं से मुक्ति पाने को तैयार हैं. 

जनसुराज को जोरदार समर्थन मिलने का दावा करते हुए अभिराम शर्मा के पुत्र अक्षय आनंद ने कहा कि अब जहानाबाद की जनता ने तय कर लिया है कि नेता के बेटा को ही नेता नहीं बनाया जाएगा बल्कि जनता का नेता अब जहानाबाद का नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि इस बार यहां के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि हम सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर वोट डालेंगे. इस बार लड़ाई सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन की है. इसके लिए जहानाबाद के जन जन का सर्मथन मिल रहा है. 

उन्होंने राजद उम्मीदवार राहुल शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग पिछले 40 साल से इस इलाके में हैं. उन्होंने कहा कि जगदीश शर्मा और राहुल शर्मा को घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने नकार दिया. इसलिए उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा और अब जहानाबाद में आएं हैं. लेकिन यहां के लोग जानते हैं कि उनके रहते घोसी में कुछ नहीं हुआ. अब जहानाबाद के लोग उन्हें मौका नहीं देंगे. इसी तरह एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को लोकसभा चुनाव में पहले ही जनता नकार चुकी है. अब विधानसभा चुनाव में भी लोगों को उन पर भरोसा नहीं है. 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पहला शासनकाल अच्छा रहा लेकिन उसके बाद काम नहीं हुआ. आज बिहार के लोगों को 10 से 12 हजार रुपए कमाने के लिए बिहार छोड़ना पड़ रहा है. इसमें बड़ा बदलाव लाने के लिए ही पीके ने अपना संकल्प लाया है. उनके कारण ही आज बिहार में अन्य दल रोजगार- नौकरी पर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन उन  दलों के पास कोई विजन नहीं है. इसलिए पीके की जनसुराज के पक्ष में पूरा जहानाबाद एकजुट हो रहा है. 

NSIT
Nsmch